बांदा में दुष्कर्म और अपहरण की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. एक दलित किशोरी और उसके परिजन ने एक सरकारी लेखपाल पर दुष्कर्म और अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला नरैनी कोतवाली में दर्ज कराया है. पीड़िता की तहरी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले कीतफ्तीश में जुट गई है. अपहरण और दुष्कर्म का यह मामला नरैनी कोतवाली क्षेत्र का है. यहां 18 वर्षीय एक युवती ने अपने परिजनों से उसके साथ हुई हैवानियत की आपबीती बताई है. नरैनी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक दलित युवती ने लेखपाल पर दुष्कर्म और अपहरण जैसे सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है.
आरोपियों ने दलित युवती को धमकाया
पीड़ित युवती के पिता ने बताया कि मेरी बेटी को चार पहिया गाड़ी में 2 लोग जबरन ले गए और उसके साथ जबरदस्ती की गई. इन लोगों ने वारदात को अंजाम देने के बाद मेरी बेटी के साथ गाली गलौज करते हुए कहा कि अगर मुंह खोला तो अंजाम बुरा होगा. फिर वे लोग वहां से चले गए. पीड़ित युवती ने घर पहुंचने के बाद अपने परिजनों से आपबीती बताई. तब युवती के परिजन उसे लेकर नरैनी थाना पहुंचे, जहां युवती ने तहरीर दी. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने इस वारदात की जानकारी देते हुए बताया कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक पीड़ित युवती के द्वारा तहरीर दी गई थी, जिसमें 376 व अन्य धाराओं पर मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर के आधार लेखपाल और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-376बी, 323, 504, 364 और एससीएसटी अधिनियम की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. साथ ही पीड़िता को आज चिकित्सकीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है.