जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद में खेल गतिविधियों को बढ़ाने हेतु निर्देश दिये। निर्देश के क्रम में कहा कि स्टेडियम से इतर चल रहे प्रशिक्षण शिविरों के संचालन हेतु सी0एस0आर0 क्रे साथ-साथ जनपद के गणमान्य व्यक्तियों से सम्पर्क कर इसको कराया जाय। प्रोत्साहन समिति से जनपद की उदीयमान खिलाड़ी कु0 अर्चना यादव को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रंदर्शन के परिणामस्वरूप पौष्टिक आहार हेतु रू0 48,000 के सापेक्ष 32000 का भुगतान कर दिया गया है, से अवगत कराया गया। इस सम्बन्ध में अध्यक्ष महोदय ने कहा कि इनके प्रदर्शन पर भी ध्यान रखा जाय यदि इनका प्रदर्शन अच्छा होता है तभी अगले वर्ष भी अर्चना यादव को पुनः वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। पूर्व में लिये गये निर्णय के अनुसार करायी गयी प्रतियोगिताओं पर सदन ने संतोष व्यक्त किया। सदन ने निर्णय लिया कि जनपद के 20 खिलाड़ियों का चयन कर प्रति खिलाड़ी रू0 5,000 से ट्रैक शूट, टी-शर्ट्स आदि एवं रू0 5,000 उनके खाते में पौष्टिक आहार हेतु दिया जायेगा। खेल निदेशालय के निर्देश के क्रम में 25 दिसम्बर, 2024 को ’’विकसित भारत, संकल्प यात्रा’’ एवं ’’उ0प्र0 स्थापना दिवस’’ के अवसर पर पुरूष वर्ग में फुटबाल एवं महिला वर्ग में कबड्डी की प्रतियोगिता करायी जायेगी जिसमें प्रतियोगिता समाप्ति उपरान्त खिलाड़ियों को पुरस्कृत किये जाने का निर्णय लिया गया, भाग लेने के इच्छुक लेने के खिलाड़ी चन्दन सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी एवं कबड्डी के खिलाड़ी रविचन्द्र यादव, सचिव जिला कबड्डी संघ एवं कन्हैया सिंह यादव, अंश0मा0 प्रतिशक्षक से सम्पर्क कर सकते हैं।
उक्त दोनो प्रतियोगिता में कुल 08-08 टीमों को प्रविष्टि दी जायेगी। प्रविष्टि पहले आओ पर पहले पाओ के आधार पर की जायेगी। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के साथ ही यात्रा भत्ता देने की भी व्यवस्था की गयी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें