अपराध लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अपराध लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 29 सितंबर 2025

रास्ते के विवाद में छेड़छाड़ का झूठा आरोप, दबंगई में बदला मामला

जौनपुर/सुरेरी। थाना सुरेरी क्षेत्र के ग्रामसभा नूरपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच शनिवार को जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी के साथ-साथ छेड़छाड़ का आरोप भी मढ़ दिया गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि विपक्षी पक्ष ने दबंगई दिखाते हुए न केवल घर पर हमला बोला बल्कि मामले को भटकाने के लिए झूठा आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की।

लंबे समय से चल रहा रास्ते का विवाद

जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा नूरपुर निवासी हौसला प्रसाद (65 वर्ष) के दरवाजे के सामने से रास्ता निकालने को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा है। इसी को लेकर 2709/2025 को विपक्षी पक्ष के जयशंकर उर्फ झगडू अपने परिवार के साथ हौसला प्रसाद के घर पर चढ़ बैठा। आरोप है कि जयशंकर की बेटी राधिका और बेटा लाठी-डंडे एवं ईंट-पत्थर लेकर पहुंचे और वहां मौजूद पीड़ित की बहुओं पर हमला कर दिया।

खींचतान और झूठा आरोप

पीड़ित परिवार का कहना है कि झगड़े के दौरान विपक्षी पक्ष ने गाली-गलौज, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच खींचातानी में राधिका के कपड़े फट गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसी बहाने विपक्षियों ने बुजुर्ग हौसला प्रसाद पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाकर पूरे मामले को नया मोड़ देने की कोशिश की।

पीड़ितों के मुताबिक, जब राधिका की खींचा-खींची दोनों बहुओं से चल रही थी, तभी जयशंकर ने एक बहु के बाल पकड़कर जोर से खींचा। इस वजह से बहु के सिर में चोट और अधिक बढ़ गई।

तोड़फोड़ और CCTV फुटेज

पीड़ितों का कहना है कि झगड़े के दौरान विपक्षियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की, बाहर लगे दो CCTV कैमरे तोड़कर कुएं में फेंक दिए, साथ ही बाथरूम और टिनशेड को नुकसान पहुंचाया। आरोप है कि बहुओं को अश्लील गालियां दी गईं और पैर काटने व जान से मारने की धमकी दी गई।


पीड़ित परिवार का पक्ष

हौसला प्रसाद का कहना है कि वे किसी भी सूरत में झगड़ा नहीं चाहते। अगर विपक्षी को रास्ते की समस्या है, तो वे अपने घर के पीछे से रास्ता देने के लिए तैयार हैं। यहां तक कि उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे अपनी जमीन बेचकर भी रास्ता उपलब्ध कराने को तैयार हैं। लेकिन विपक्षी जयशंकर जबरन उनके घर के ठीक सामने से रास्ता निकालने पर अड़ा है, जिससे विवाद लगातार बढ़ रहा है।

हौसला प्रसाद ने यह भी कहा कि जयशंकर दबंग किस्म का व्यक्ति है और उससे पूरे परिवार की जान-माल को खतरा बना हुआ है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास मौजूद CCTV फुटेज और तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि छेड़छाड़ का आरोप निराधार और झूठा है।

रविवार, 11 फ़रवरी 2024

गैंगस्टर रवि काना पर नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 120 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

 रवि काना (Gangster Ravi Kana) और उसके सहयोगी की 120 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है.

Noida News: नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने गैंगस्टर रवि नागर उर्फ रवि काना (Gangster Ravi Kana) और उसके सहयोगी की 120 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है. पुलिस ने कहा कि जब्त की गई संपत्ति में लगभग एक दर्जन वाहन, बैंक खाते और अचल संपत्ति शामिल हैं.

पिछले दो महीने में पुलिस ने गैंगस्टर रवि काणा गैंग के करीब एक दर्जन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह कथित तौर पर स्क्रैप का कारोबार करता है और ठेके पाने के लिए आपराधिक पृष्ठभूमि का इस्तेमाल करता है. रवि भी गैंग रेप मामले में आरोपी है.

              रवि काना पर भी है,  सामूहिक दुष्कर्म का आरोप  

नोएडा में एक लड़की को नौकरी दिलाने के नाम पर रवि के साथी लड़की को रवि काना ले गए, फिर बंदूक की नोक पर रवि और उसके साथियों ने लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया और वीडियो भी बनाया. इसके बाद आरोपी युवती को धमकी देता रहा. डर के मारे उसने कुछ नहीं कहा.लेकिन आरोपी द्वारा बार-बार परेशान करने के कारण लड़की ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद रवि काना और उसके गिरोह के चार अन्य सदस्यों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था.