जौनपुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जौनपुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024

धर्म रक्षा आंदोलन के कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट में धरना

  जौनपुर 01फरवरी 2024। धर्म रक्षा आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने आज  कलेक्ट्रेट में धरना दिया ।  आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने धर्म रक्षा कानून बनाने की मांग किया। इस अवसर पर बोलते हुए धर्म रक्षा आंदोलन के संचालक चंद्रमणि पांडे नेकहा कि इस समय राजनीतिक दलों द्वारा जिस तरह से सभी धर्म के ऊपर आक्रमण किया जा रहा हैऔर विशेष रूप से सनातन धर्म कोअपमानित करने का काम किया जा रहा है यह देश और समाज के लिएअच्छा नहीं है। समाज में कटुता फैलाने से समाज में अशांति  फैलेगी और। संविधान भी खतरे में पड़ जाएगा ।इसलिएइसको रोकना बहुत जरूरी है।उन्होंने कहा कानून बनाने तक हमारा यह आंदोलन अनेक रूपों मेंजारी रहेगा इस अवसर पर विकास पांडे राम नगीना यादव राम आशीष पांडे योगेश द्विवेदी भगवंत सिंह विजय बहादुर सिंह रुद्र श्रीवास्तवआदिअनेक लोग उपस्थित रहे।




पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का 907वाँ दिन


 सिरकोनी (जौनपुर) 01फरवरी 2024।  सत्याग्रह आन्दोलन के 907वें दिन पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर ‘सत्याग्रह आन्दोलन‘ जारी रहा। सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण  तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है।